Menu
blogid : 3428 postid : 187

मानस – सन्दर्भ आज का युग

jls
jls
  • 457 Posts
  • 7538 Comments

रामचरित मानस हिन्दुओं का धर्मग्रन्थ है जो कि अवधी भाषा एवं अत्यंत सरल हिंदी में लिखा गया समस्त-हिन्दू-धर्मग्रंथों का निचोड़ है. इस धर्म ग्रन्थ को सभी अपने अपने तरीके से पढ़ते हैं और अपनी व्याख्या देते हैं. मैं भी बीच बीच में पढ़ लेता हूँ और उसमे आज को खोजता हूँ.
बहुत पहले जब हम किसी प्रश्न पर अटक जाते थे तो ‘रामशलाका प्रश्नावली’ का उपयोग कर अपने मन को शांत करते थे. आज भी हमारी विभिन्न समस्यायों को सुलझाने में या उनसे मुक्ति पाने में रामायण या राम की शरण में ही जाना उचित समझते हैं. कहते हैं – रामायण को महर्षि बाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में लिखा और गोस्वामी तुलसीदास ने उस समय की प्रचलित हिन्दी-अवधी भाषा में लिखा जिसमे तमाम आंचलिक शब्दों का भी प्रयोग कर सर्वग्राह्य बनाया. बाद में बहुत सारे विद्वानों ने इसे अपनी अपनी भाषा में अनुवाद किया और अपने समझ और सुविधा के अनुसार अलग अलग व्याख्या की. कोई व्याख्यान लोकप्रिय बना तो कोई विवादित!
श्री रामानंद सागर ने इसे धारावाहिक के रूप में प्रसारित कर आज के लोगों में जन जन तक पहुंचा दिया……. तब केवल दूरदर्शन एकमात्र चैनल हुआ करता था और रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के समय सडकें वीरान हो जाती थीं. लोग सब काम छोड़कर रामायण देखने टी वी सेट के सामने बैठ जाते थे और बड़ी तल्लीनता के साथ देखते थे. उस समय जिनके घर में टी वी सेट नहीं होता था वह भी किसी के यहाँ जाकर या दुकानों के सामने खड़े होकर इस धारावाहिक का आनंद लेते थे. इसी बहाने आज के बच्चों को रामायण की जानकारी हो गयी क्योंकि अब यह शायद ही किसी कक्षा में अनिवार्य पाठ के रूप में नजर आता हो.
मैंने भूमिका काफी लिख डाली अब मुख्य विषय पर आता हूँ.
मैंने फिर से रामायण ग्रन्थ को अध्ययन शुरू किया और अपने मन को शांत करने का यथासम्भव प्रयास किया.
विद्वत जन से क्षमा याचना सहित मैं अपना दृष्टिकोण रखने जा रहा हूँ.

जो सुमिरत सिधि होइ गन नायक करिबर बदन।
करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन।।
…………………………………………………………….
बंदउ गुरु पद पदुम परागा। सुरुचि सुबास सरस अनुरागा।।
अमिय मूरिमय चूरन चारू। समन सकल भव रुज परिवारू।।

जन मन मंजु मुकुर मल हरनी। किएँ तिलक गुन गन बस करनी।।
श्रीगुर पद नख मनि गन जोती। सुमिरत दिब्य द्रृष्टि हियँ होती।।

एहि महँ रघुपति नाम उदारा। अति पावन पुरान श्रुति सारा।।
मंगल भवन अमंगल हारी। उमा सहित जेहि जपत पुरारी।।

गोस्वामी जी ने रामचरित मानस लिखने से पहले हर किसी की वंदना की है उनमे गुरु, विप्र और देवगण तो हैं ही, साथ ही उन्होंने दुर्जनों और राक्षसों को भी नहीं छोड़ा है. उन्होंने गन्धर्वों और किन्नरों से भी प्रार्थना की है कि रामकथा के लेखन कार्य में उनकी मदद करें. उन्होंने अपने आप को अत्यंत ही जड़मति बुद्धिहीन माना है.

बंदउँ संत असज्जन चरना। दुखप्रद उभय बीच कछु बरना।।
बिछुरत एक प्रान हरि लेहीं। मिलत एक दुख दारुन देहीं।।
निज बुधि बल भरोस मोहि नाहीं। तातें बिनय करउँ सब पाही।।
करन चहउँ रघुपति गुन गाहा। लघु मति मोरि चरित अवगाहा।।
राम भगत हित नर तनु धारी। सहि संकट किए साधु सुखारी।।
…………………………………………………………………………………
अब मैं दानवों के उत्पात और उससे उत्पन्न परिस्थिति के बारे में जो वर्णित है, उसे उधृत करने जा रहा हूँ.

बाढ़े खल बहु चोर जुआरा। जे लंपट परधन परदारा।।
मानहिं मातु पिता नहिं देवा। साधुन्ह सन करवावहिं सेवा।।
जिन्ह के यह आचरन भवानी। ते जानेहु निसिचर सब प्रानी।।
अतिसय देखि धर्म कै ग्लानी। परम सभीत धरा अकुलानी।।
गिरि सरि सिंधु भार नहिं मोही। जस मोहि गरुअ एक परद्रोही।।
सकल धर्म देखइ बिपरीता। कहि न सकइ रावन भय भीता।।
धेनु रूप धरि हृदयँ बिचारी। गई तहाँ जहँ सुर मुनि झारी।।
निज संताप सुनाएसि रोई। काहू तें कछु काज न होई।।
छं0-सुर मुनि गंधर्बा मिलि करि सर्बा गे बिरंचि के लोका।
सँग गोतनुधारी भूमि बिचारी परम बिकल भय सोका।।
ब्रह्माँ सब जाना मन अनुमाना मोर कछू न बसाई।
जा करि तैं दासी सो अबिनासी हमरेउ तोर सहाई।।
सो0-धरनि धरहि मन धीर कह बिरंचि हरिपद सुमिरु।
जानत जन की पीर प्रभु भंजिहि दारुन बिपति।।
ब्रहमाजी की वाणी सुनकर सबलोग भगवन के पास जाने को सोचने लगे. कोई बैकुंठ जाने को कहने लगा तो कोई क्षीरसागर, जहाँ भगवान विराजमान हैं. वहीं पर शंकर भगवान विराजमान थे. उन्होंने सलाह दी ईश्वर हर जगह व्याप्त (सर्वव्यापी) हैं, उन्हें जो प्रेमपूर्वक आराधना करता है प्रभु उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं. (यह बात शंकर भगवान पार्वती से कहते हैं जब वे उन्हें रामकथा सुना रहे थे.)

हरि ब्यापक सर्बत्र समाना। प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना।।
देस काल दिसि बिदिसिहु माहीं। कहहु सो कहाँ जहाँ प्रभु नाहीं।।
अग जगमय सब रहित बिरागी। प्रेम तें प्रभु प्रगटइ जिमि आगी।।
‘मोर'(मेरा यानी शंकर भगवान के) बचन सब के मन माना। साधु साधु करि ब्रह्म बखाना।।

उसके बाद सभी ऋषि मुनि देवता पृथ्वी आदि मिलकर प्रार्थना करते हैं.

जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता।
गो द्विज हितकारी जय असुरारी सिधुंसुता प्रिय कंता।।
पालन सुर धरनी अद्भुत करनी मरम न जानइ कोई।
जो सहज कृपाला दीनदयाला करउ अनुग्रह सोई।।
……………………………………………………………….
ऊपर की प्रार्थना पूरा होने के बाद आकाशवाणी होती है.
…………………………………………………………………..

जनि डरपहु मुनि सिद्ध सुरेसा। तुम्हहि लागि धरिहउँ नर बेसा।।
अंसन्ह सहित मनुज अवतारा। लेहउँ दिनकर बंस उदारा।।
……………………………………………………………………….
अब ब्रह्माजी सभी देवताओं को शांत करते हुए कहते हैं भगवान तो मनुष्य रूप में अवतार ले रहे हैं, अब आपलोग भी अपने अंश से वानर भालू का रूप धारण कर प्रभु के कार्य में सहायता करें क्योंकि रावण का वध मनुष्य और वानरों के द्वारा ही होना था ऐसा उसे वरदान प्राप्त था.
निज लोकहि बिरंचि गे देवन्ह इहइ सिखाइ।
बानर तनु धरि धरि महि हरि पद सेवहु जाइ।।
……………………………………………………….
हम सभी जानते हैं हनुमान जी शंकर भगवान के ही अंशावतार थे और लक्ष्मण जी शेषजी के अवतार थे.

मेरा यहाँ कहना है कि किसी भी बड़े काम में सबकी सहायता अत्य्वाश्यक है तभी हम सफल हो सकते हैं ऐसा हमें रामचरित मानस से ज्ञात होता है.
यहाँ हम देखते हैं, रामायण की रचना से पहले गोस्वामी तुलसीदास ने हर किसी की वंदना की है और सबका आशीर्वाद लिया है. ब्रह्माजी समेत सभी देवताओं ने मिलकर प्रार्थना की है तभी भगवान आकाशवाणी से सबको आश्वासन देते हैं. अर्थात किसी बड़े काम के लिए सबका या अधिकांश जनों का समर्थन एवं सहयोग अपेक्षित है. यही प्रजातंत्र और बहुजन हिताय बहुजन सुखाय या सर्वे भवन्तु सुखिन: का मंत्र है…..
तुलसीदास जी भी आगे लिखते हैं.
बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।।
सियावर रामचन्द्र की जय!
पवनसुत हनुमान की जय!
बोलिए, श्री लखन लाल की जय!
भारत माता की जय!
वन्दे मातरम!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh